Settings

Theme

Accessibility

Visual

Color Filters

Motion

Spacing

प्रभावी तिथि: 31 December 2025, वेबसाइट: Sciencelok.com

1. परिचय (Introduction) Sciencelok.com (“हम”, “वेबसाइट”) पर आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन पत्रिका है जिसका उद्देश्य इसके पाठकों तक विज्ञान, तकनीक और नए शोधों से जुड़ी ख़बरें, जानकारियाँ और विश्लेषणात्मक लेख पहुंचाना है। इस वेबसाइट का उपयोग करके, आप नीचे दी गई शर्तों और नियमों से सहमत होते हैं।

2. आप हमसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? (What You Can Expect From Us)

  • सामग्री की गुणवत्ता: हम आपको गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस संबंध में आप अपनी असहमति, सुझाव और सवाल हमें contact@sciencelok.com पर भेज सकते हैं।
  • सटीकता और सत्यता: Sciencelok.com अपने सभी लेखों और प्रश्नोत्तरीयों में सटीक और सत्य जानकारी का प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर आपको किसी जानकारी की सत्यता पर संदेह है, तो हमें ईमेल करें। हम अतिशीघ्र सुधार करेंगे और भूल की महत्ता के अनुसार स्पष्टीकरण भी प्रकाशित करेंगे।
  • भ्रामक संदर्भों से पूर्ण परहेज़: हम सनसनीखेज़ खबरों और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से पूर्ण परहेज़ करेंगे। हम लेख को रोचक बनाने के लिए भ्रामक संदर्भों का उपयोग नहीं करेंगे।
  • भूल-सुधार (Corrections): इंटरनेट पर सूचनाओं के तीव्र प्रसार के दौर में यह संभव है कि स्रोतों से हुई भूलें हमारे माध्यम से भी प्रसारित हो जाएं। ऐसी स्थिति में, गलती का ज्ञान होते ही हम तुरंत भूल-सुधार करेंगे और स्पष्टीकरण प्रकाशित करेंगे।
  • स्रोतों की पारदर्शिता: आप हमारे किसी भी लेख में प्रयुक्त जानकारियों के स्रोतों की सूची हमसे मांग सकते हैं (सिवाय उन मामलों के जहाँ पत्रकार ने स्रोत की गोपनीयता बनाए रखने का निर्णय लिया हो)।
    • समय सीमा: सामान्यतः ऐसे अनुरोधों का जवाब हम 7 दिनों के अंदर देने की कोशिश करते हैं, लेकिन व्यस्तताओं के कारण इसमें 30 दिनों तक का समय लग सकता है। संपर्क: contact@sciencelok.com

3. हम आपसे क्या उम्मीद करते हैं? (What We Expect From You)

  • वैज्ञानिक चेतना (Scientific Temper): प्रिय पाठक, आपको हमारे लेख वैज्ञानिक चेतना के साथ पढ़ने चाहिए। इसका अर्थ है कि आप सूचनाओं को प्रमाणों पर आधारित स्वीकार करेंगे और बिना वैज्ञानिक पद्धति के किसी भी नए निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे।
  • परिवर्तन की संभावनाएं: विज्ञान निरंतर खोज और सुधार की यात्रा है और इसमें कुछ भी “अंतिम सत्य” नहीं होता। आप हमारी वेबसाइट पर प्राप्त किसी भी जानकारी को अंतिम सत्य के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। यदि आप हमारे किसी पुराने लेख का उपयोग कर रहे हैं, तो कृपया विश्वसनीय स्रोतों से नई सूचनाओं को सत्यापित कर लें।
  • अकादमिक महत्व (Academic Disclaimer): यद्यपि हम विश्वसनीय स्रोतों पर निर्भर हैं, फिर भी हम लेखों के अकादमिक महत्व का दावा नहीं करते। यदि Sciencelok.com के किसी लेख और किसी अकादमिक शोध पत्र (Research Paper) में विरोधाभास हो, तो अकादमिक शोध पत्र को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

4. एआई और तकनीक का उपयोग (Use of AI & Technology)

हम नवीनतम विज्ञान समाचारों को हिंदी में लाने के लिए AI टूल्स की मदद लेते हैं।

  • हालांकि हम सटीकता के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन AI अनुवाद और ड्राफ्टिंग में त्रुटियां हो सकती हैं। पर हम यह ज़रूर सुनिश्चित करते हैं कि Sciencelok.com पर प्रकाशित हर लेख एक मानव सम्पादक द्वारा सम्पादित हो।
  • तकनीकी सीमाओं के कारण हुई किसी भी अनजाने त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी, हालांकि सूचित किए जाने पर हम उसे सुधारने का प्रयास करेंगे।

5. बौद्धिक संपदा और कॉपीराइट (Intellectual Property)

  • साइट की सामग्री: Sciencelok.com पर प्रकाशित सभी सामग्रियों का (अगर अलग से उल्लिखित नहीं है तब) कॉपीराइट Sciencelok.com का होगा।
  • उपयोगकर्ता/अतिथि लेखकों द्वारा सबमिशन: जब कोई रचनाकार अपनी रचना Sciencelok.com पर प्रकाशन के लिए भेजता है, तो वह हमें उसके प्रकाशन, संपादन और वितरण (सोशल मीडिया सहित) के अधिकार प्रदान करता है।
    • रचना को प्रकाशित करने, न करने, या संपादित करने का अंतिम अधिकार Sciencelok.com के पास सुरक्षित रहेगा।
    • भविष्य में अधिकारों को लेकर किसी भी असहमति का निवारण आपसी संपर्क द्वारा किया जाएगा।
  • तस्वीरें: हम सामग्री के साथ AI-रचित कॉपीराइट-मुक्त (Copyright-free) या क्रिएटिव कॉमन्स तस्वीरों का उपयोग करते हैं और नियमानुसार उनका श्रेय (Credit) देने का प्रयास करते हैं।

6. कानूनी और विवाद (Legal & Disputes)

  • न्यायक्षेत्र: किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में भारतीय क़ानून (Indian Law) लागू होगा। हम ऐसी सभी कानूनी कार्रवाइयों में त्वरित सहयोग करेंगे और आवश्यकता होने पर अपना पक्ष रखेंगे।
  • दायित्व की सीमा: Sciencelok.com या इसके संचालक वेबसाइट के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान (डेटा हानि आदि) के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

7. संपर्क करें (Contact Us)

इन शर्तों, सामग्री में सुधार, या स्रोत सूची के अनुरोध के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं:

  • ईमेल: contact@sciencelok.com